📅 Published on: April 21, 2024
kapilvastupost
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल व इण्टर मीडिएट परीक्षा में शिवपति इन्टर कालेज शोहरतगढ़ के सत्र 2023-24 में बच्चों ने बेहतर अंको से परीक्षा उत्तीर्ण किया।
शिवपति इन्टर कालेज में हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.63 प्रतिशत तथा इन्टरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.16 प्रतिशत रहा। जो बोर्ड के परीक्षा परिणाम के लगभग बराबर है।
अच्छा परीक्षा फल पाकर छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी, प्रधानाचार्य एवं प्रबन्धक ने खुशी व्यक्त किया। बच्चों को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना कियें।
विद्यालय में इन्टरमीडिएट के दिव्यांश उपाध्याय ने 473 अंक, रविदास ने 459 अंक तथा कुमारी मुदिता त्रिपाठी ने 458अंक प्राप्त कर क्रमशः 94.6 प्रतिशत, 91.8 प्रतिशत तथा 91.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसी प्रकार हाई स्कूल की परीक्षा में कुमारी हसीन ताज 541, कुमारी गौरी गुप्ता 538, विकास मिश्रा 527 प्राप्त कर क्रमशः 90.16 प्रतिशत, 89.66 प्रतिशत तथा 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम ऊंचा किया।
प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिया। वहीं यूपी बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में सेठ रामकुमार खेतान बालिका इन्टर कालेज की छात्राओं ने बेहतर अंको से परीक्षा उत्तीर्ण किया।
विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा अंशिका कसौधन ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को टाॅप किया। महिमा व प्रीती ने 87 प्रतिशत, शालू व शाहीन ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किया।
तो वहीं इण्टरमीडिएट मानविकी वर्ग की छात्रा नेहा ने 84 प्रतिशत, पुष्पा 77 प्रतिशत, नीलम जायसवाल 76 प्रतिशत तथा वैज्ञानिक वर्ग की छात्रा फिजा अंसारी ने 84 प्रतिशत, काजल ने 83 प्रतिशत और अंजली विश्वकर्मा ने 82 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय व परिवार को गौरवान्वित किया।
विद्यालय का बेहतर परिणाम होने पर प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा ने शिक्षकों के साथ उत्तीर्ण छात्राओं का फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
आइडियल पब्लिक स्कूल गड़ाकुल शोहरतगढ़़ में मोहम्मद सैफ अंसारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, आदर्श चौधरी 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा शिवा 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा।
तो वहीं इन्टरमीडिएट में रमेश अग्रहरी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अतीकुर्रहमान ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान तथा सबा करीन ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहें।
विद्यालय का बेहतर परिणाम होने पर प्रबंधक रवि सिंह और संरक्षक गुडडू उपाध्याय ने शिक्षकों के साथ उत्तीर्ण बच्चों को फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
तो वहीं शारदा पब्लिक स्कूल गड़ाकुल शोहरतगढ़़ के इन्टरमीडिएट में काजल पुत्री विजय बहादुर 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर, कमर जहां पुत्री मोहम्मद अकरम ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान तथा अनुष्का गोस्वामी पुत्री अशोक कुमार गोस्वामी ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रधानाचार्य अरविन्द अग्रहरि व उप प्रधानाचार्य मुख्तार आलम उर्फ चांद ने सभी बच्चों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिया।
पीपीएस पब्लिक स्कूल गड़ाकुल शोहरतगढ़़ के इन्टरमीडिएट में कुमारी अमीना खातून पुत्री तौफीक अहमद ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्राप्त स्थान, कुमारी रंजना पुत्री चिन्नी लाल यादव ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान तथा कुमारी नाजिश अंसारी पुत्री नसीम अंसारी ने 81.6 प्रतिशत अंक तथा विकास वरुण पुत्र त्रिवेणी वरुण ने 81.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया है।
वहीं हाईस्कूल बोर्ड में अमरेंद्र प्रताप मिश्र पुत्र राजीव कुमार मिश्र ने 544 अंक हासिल कर प्रथम स्थान, मो0 कैफ पुत्र समीउल्लाह ने 526 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान तथा नव्या गुप्ता पुत्री संतोष कुमार ने 495 अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय का बेहतर परिणाम होने पर प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने शिक्षकों के साथ उत्तीर्ण छात्राओं का फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
फोटो – सेठ रामकुमार खेतान बालिका इण्टर कॉलेज एवं शारदा पब्लिक स्कूल गड़ाकुल शोहरतगढ़़ की छात्राएं बेहतर परीक्षा परिणाम की खुशी मनाते हुए।