बांसी – कोतवाली क्षेत्र के फलमंडी के पास स्कार्पियो टैम्पो व बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत चार लोग गंभीर अवस्था में घायल

kapilvastupost 

खबर जनपद सिद्धार्थनगर से है जहां NH28 पर बांसी कोतवाली क्षेत्र के फलमंडी के पास स्कार्पियो टैम्पो व बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

टक्कर तेज होने की वजह से टेम्पो व बाइक क्षतिग्रस्त हो गए वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस (108) के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी में भर्ती कराया जहां सभी की हालत गंभीर बनी थी वहीं ड्युटी पर तैनात डाक्टर ने बताया की एंबुलेंस के माध्यम से एक्सीडेंटल पांच लोगों को लाया गया था|

जिसमें एक महिला भी थी सभी की हालत गंभीर थी जिसे देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।