📅 Published on: April 24, 2024
kapilvastupost
कमांडेंट 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर के निर्देशन में दिनांक- 24/04/2024 को “सी” समवाय एसएसबी सीमा चौकी सेमरहवा की स्पेशल जॉइंट गश्ती दल के द्वारा बॉर्डर पिलर संख्या 566 से नेपाल की ओर से एक व्यक्ति को साइकिल पर कुछ समान को लादकर आते हुए देखा गया तो चैकिंग हेतु रोका गया |
चैकिंग के दौरान व्यक्ति की साइकिल में बोरे के अन्दर 150 शीशी नेपाली दारू के साथ पाया गया।
जिसके बाद स्पेशल जॉइंट गश्ती दल द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को नेपाली दारू व साइकिल को आवश्यक कागजी कार्यवाही कर जब्त सामग्री के साथ अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस स्टेशन ढेरूरुआ को सुपुर्द कर दिया गया।
“सी” समवाय एसएसबी सीमा चौकी सेमरहवा की ओर से स्पेशल गश्ती दल में सह उप नि./सा. नेनी गोपाल बासु , मु्ख्य आ ./सा. श्रीनिवास यादव, आ./सा. आलोक कुमार और उत्तर प्रदेश पुलिस ढेरूरुआ के उप नि. चंद्रा प्रताप सिंह , आ./सा. अनिल कुमार गोंड इत्यादि मौजूद रहे।