बढ़नी – एस एस बी और स्थानीय पुलिस ने मुजहना गाँव में किया गश्त , एक विवाह समरोह में दो पक्षों में हुई थी तकरार

kapilvastupost 

एस एस बी सीमा चौकी महादेव बुजुर्ग , सेमरहवा और  ढेरूरुआ पुलिस के द्वारा मुजहना गांव में संयुक्त गश्ती किया गया|

बीते रविवार की रात्रि को गांव मुजहना में शादी के दौरान फोटो को लेकर दो समुदाय के बीच हुए विवाद एवम मारपीट के चलते आज दिनांक- 23/04/2024 को 50 वीं वाहिनी एसएसबी “सी” समवाय महादेव बुर्जुग के दीपक चंद सहायक कमांडेंट और सीओ दर्वेश कुमार शोहरतगढ़ के नेतृत्व में बलकर्मियो एवम पुलिस कर्मियों के साथ एक संयुक्त गश्ती किया गया ।

गश्ती के दौरान गांव वाले के साथ बातचीत की गई तथा दोनों पक्षों के लोगों को गांव में शांति व्यवस्था एवम आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए समझाया गया ।

संयुक्त गश्ती में “सी” समवाय एसएसबी सीमा चौकी सेमरहवा के सह उप नि./सा. नेनी गोपाल बासु , मुख्य आ ./सा . श्रीनिवास, प्रलाद पोटाई, आ./सा. सागर , आलोक ,अर्जुन राम , रवि दास, सरोज कुमारी, सरिता कश्यप मौके पर उपस्औथित रही |

वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ढेरूरुआ के थाना प्रभारी शशांक कुमार सिंह, उप नि./ सा.चंद प्रताप सिंह, मु्ख्य आ. /सा. हेमराज वर्मा,आ./सा. अनिल कुमार गोंड, अरविन्द कुमार , शेहजाद अली, दिलीप कुमार, सौरभ सिंह, गुलाम हुसैन, प्रबल कुमार, वंश नाथ सिंह इत्यादि मौजूद रहे।