📅 Published on: April 24, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर जनपद पिछले दिनों आग लगने के कारण लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है सैलून में आग लगने से सबसे ज्यादा नुकसान हुवे हैं | आग के नुकसान को देखते हुवे जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीणों ने बान गंगा मुख्य नहर में पानी छोड़ने की मांग की हैं।
डीएम समेत बान गंगा नहर के अधिषासी अभियन्ता को लिखे पत्र में ग्रामीण ओम प्रकाश शुक्ला, हरेन्द्र नाथ, आनन्द तिवारी, संजय कुमार मिश्र, मनोद शुक्ला, लालमन यादव, सोनू क्षत्रधारी, प्रशुन्य शुक्ला, पंकज शुक्ला, समीर, बलवन्त यादव समेत दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते जहां एक ओर आग जनी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है वही दुसरी ओर पशुओ को पानी की दिक्कत हो रही है |
ऐसी प्रस्थिति में नहर में पानी की आवश्यकता काफी बढ़ गयी है। ग्रामीणो का कहना है कि नहर में पानी रहने की स्थिति में आग लगने पर ग्रामीण पानी के माध्यम से उस पर जल्द ही काबू कर सकते हैं, और तो और जानवरों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। ग्रामीणों ने डीएम से इस बिकट समस्या का निदान करने की अपील की है।