📅 Published on: April 25, 2024
kapilvastupost
बांसी ।नगर की सफाई व्यवस्था मे सुधार करने के लिये नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने मंगलवार को सफाई प्रभारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिया।उन्होनें कहा कि सफाई व्यवस्था मे लापरवाही करने वालो के साथ सख्त कार्यवाही किया जायेगा ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नपा अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारी डोर टू डोर जाकर कूड़ा इकट्ठा करे ।साथ ही यह भी कहा कि सूखा व गीला कूड़ा अलग अलग इकट्ठा करे ।
मोहल्लो की साफ सफाई हो जाने के बाद कही भी गन्दगी या कूड़ा मिलने पर उस क्षेत्र मे तैनात सफाई कर्मचारी व सफाई प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही किया जायेगा ।
ई ओ मुकेश कुमार ने कहा कि नगर की स्वच्छता हमारी प्रमुखता है ।इसके बाद उन्होनें सफाई प्रभारियों से सफाई कार्य मे होने वली समस्या को सुना ओर निस्तारण का आश्वासन दिया ।
बैठक मे प्रभारी जे ई अब्दुल करीम,सफाई प्रभारी राजकुमार पांडेय ,राजू बाल्मिकी ,राजेश वर्मा ,रामचरण यादव ,प्रमोद अग्रहरि ,शब्लू दूबे आदि मौजूद थे ।