📅 Published on: April 25, 2024
सबसे ज्यादा जाम और सख्त गर्मी से स्कूल के बच्चों को प्रभावित होना पड़ रहा है इस असहनीय गर्मी में बच्चे बिलख पड़ते हैं। पहले तो अस्थाई रूप से रोड बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक को आसान बनाया जाता रहा लेकिन आज कल इस दहकती गर्मी में यह व्यवस्था नहीं आजमाए जा रहे हैं।
Kapilvastupost
इटवा, सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील के मुख्य मार्ग पर आए दिन जाम लगने की समस्या बढ़ती जा रही है। बाजार तो बाजार लेकिन अन्य दिन में भी रोड पर घंटो तक जाम लगा रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ता है।
इटवा में बेतरतीब बढ़ता चिल चिलाती धूप में जाम राहगीरों के लिए मुश्किल बनता जा रहा है। सड़क पर ठेला, दुकान लगने से दिन में कई बार जाम लग रहा है।
जिम्मेदार विभाग के अफसर भी इन हालातों के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि बस्ती, से बढ़नी, बांसी से तुलसीपुर, को जानें वाले राहगिरों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं ।
बताते चलें कि इटवा नगर पंचायत भी है लेकिन प्रशासन रोड जाम होने से नहीं बचा पा रहा है ऐसे में लोगों को आने जाने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है 2 घंटे तक रोड जाम रहता है लेकिन प्रशासन फेल नजर आ रहा है।
ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों को चैराहे पर ट्रैफिक पुलिस का इंतजाम करना चाहिए या फिर बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोकना चाहिए। तभी जाम लगने से रोका जा सकता है।
रोड जाम फंसे लोग जल्दी से आगे निकलकर अपने गंतव्य पर जाने के लिए जल्दी में रहते हैं जिससे लोगों में तकरार भी होती है पर लोग एक बार अवॉइड कर जाते हैं लेकिन कभी कभी इस बेतहाशा गर्मी में किसी व्यक्ति के नेटवर्क छोड़ देने पर मारपीट की नौबत भी आ जाती है।
अब देखना रहेगा कि उत्तर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ सर्वगुण संपन्न पुलिस प्रशासन क्या इस जाम को हटा भी पाएगा।