📅 Published on: April 25, 2024
Kapilvastupost
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की बारहवीं पुण्यतिथि आज उनके पैतृक गांव जमुनी में उनके अति प्रिय मंदिर में आयोजित स्मृति सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा में उनके निजी सचिव रहे मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने उनसे जुड़े संस्मरणों को साझा किया गया।
श्री तिवारी ने बुद्धभूमि की गरिमा को पूरी दुनिया में आगे बढ़ाया। अमेरिका के वॉशिंगटन और इटली/जर्मनी में आयोजित तिब्बत सम्मेलन को बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के आग्रह पर बतौर सांसद रहते 1996 और 2010 में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा जिसमें डॉ राममनोहर लोहिया शामिल हुए। सिद्धार्थनगर में लोहिया कला भवन की स्थापना कर उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया।
स्मृति सभा में सर्वश्री हरिहर मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी, कुलदेवी, उपेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष खरकुल्ला खान ,अवधेश यादव,पंकज तिवारी,कमलेश दूबे, अजय चौरसिया, विनोद चौधरी, सुजीत यादव, सुरेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसके लोहिया कला भवन स्थित बृजभूषण तिवारी की प्रतिमा का मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने साफ सफाई कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।
समाजवादी अध्ययन केंद्र के बृजभूषण तिवारी सभागार में उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।