📅 Published on: April 26, 2024
यही नहीं आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस बात के चर्चा जोरों पर है की डॉक्टर ऐसी दवा और जाँच क्यों लिखते हैं जो एक ही दुकान पर उपलब्ध होते हैं जबकि सैकड़ों दुकानें है कसबे और ब्लाक पर
kapilvastupost
सीएचसी बढ़नी पर तैनात चिकित्सक पर बाहर से जांच कराने और बाहर से दवाएं लिखने का अरोप लगा है। आरोप है कि चिकित्सक ने सीएचसी पर होने वाली जांच को गलत बताकर बाहर से जांच कराई।
बाद में बाहर की दवायें लिखी। पीड़ित मरीज ने मामले की शिकायत ऑनलाइन जिलाधिकारी से की है। पीड़ित मरीज सागर लाल गुप्ता ने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पुत्री के इलाज के लिए सीएचसी बढ़नी पर गया था।
जहां तैनात चिकित्सक ने उनसे बाहर से खून जांच कराने के लिए कहा। सागर लाल गुप्ता ने जब कहा कि जांच तो सीएचसी में ही हो होती है तो चिकित्सक ने कहा कि सीएचसी में जो जांच होती है उसकी रिपोर्ट गलत होती है।
इसके बाद पीड़ित ने बाहर से जांच करा ली। जांच रिपोर्ट दिखाने पर डॉक्टर ने दवाएं भी बाहर से लिख दी। सागर लाल गुप्ता ने सीएचसी के बाहर एक प्राइवेट पैथॉलाजी में जांच कराई और बाहर की दवाईयां भी खरीदीं।
सागर लाल गुप्ता ने बाहर खून की जांच कराने और बाहर की दवाईयां लिखने की ऑनलाइन शिकायत डीएम से की है। इस सम्बन्ध में सीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने कहा कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच करायीं जायेगी।