📅 Published on: April 26, 2024
kapilvastupost
सिद्दार्थनगर शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुईया के टोला कुंगवापुर में रामफेर के घर में अज्ञात कारण से लाखों का सामन जल कर खाक हो गया।
भयंकर आग जनी से घर में सब कुछ जलकर राख हो गया। रामफेर के घर मे शादी की तैयारी चल रही थी जहां बेटे की शादी 23 मई को है। घर में कपड़ा गाना अनाज और नगदी मिलकर लाखों का सामान चलकर राख हो गया।
वही घर के जरूरी कागजात भी जल के राख हो चुके हैं। आंधी का मौसम होने के कारण तेज धूप और तेज हवा ने सब कुछ जला दिया जहां ग्रामीण ने पंपसेट चालू कर आग बुझाए और दमकल की गाड़ी पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका।
परिजनों का रो रो कर बूरा हाल हो गया। आप को बता दे अपनी लड़की की शादी के लिए लाया गया सारा सामान जलकर खाक हो गया।