सिद्धार्थ नगर – फर्जी आधार कार्ड और पता दिखाकर जालसाजों ने बेची 14 बीघा जमीन .

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी सीमावर्ती क्षेत्रों में फर्जी आधार कार्ड के आधार पर डाले गए थे भारी मात्रा में फर्जी वोट – सूत्र

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के पास आधार कार्ड की अधिकारिक प्रमाणिकता का विशेष सुरक्षा कवच नहीं

kapilvastupost

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के पास भारतीय रिज़र्व बैंक जैसी रूपये की सुरक्षा प्रतीक और प्रमाणिकता का आभाव होने के कारण आधार कार्ड में फर्जी वाडा होना आम बात हो गया है कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड में मनचाहा नाम , फोटो , पता और Q R कोड को बदला जा सकता है आधार कार्ड में इतनी सारी व्यवस्था होने के कारण ही जालसाज इसका फायदा उठाकर दुसरे के वारिस रिश्तेदार बनकर कागजों में हेर फेर कर दूसरों की जमीनों मकानों और अन्य संपत्तियों के मालिक बन जमीन बेच देते है |

सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी सीमावर्ती क्षेत्रों में फर्जी आधार कार्ड के आधार पर भारी मात्रा में फर्जी वोट डाले गए |

सरकार को आधार कार्ड में भरतीय मुद्रा में जो सुरक्षा उपाय किये गए हैं वही उपाय आधार कार्ड के अन्दर करने चाहिए वहीं आम तौर पर डाउनलोड करने के विकल्प को ख़त्म करना चाहिए तभी लगाम लग पायेगा

नए सुरक्षा उपायों को अपनाने के बाद आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की तरफ से ही जारी करने का निर्णय लेना पड़ेगा और यह कि प्राधिकरण के अलावा यह और कहीं से भी नहीं प्राप्त होगा जैसे वोटर ID कार्ड की व्यवस्था एक उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है |

ताजा मामला शोहरतगढ़ का है जहाँ फर्जी आधार कार्ड व फर्जी पता का अभिलेख बनवाकर शोहरतगढ़ में कुछ जालसाजों की ओर से लगभग 14 बीघा जमीन शोहरतगढ़ के निबंध कार्यालय पर बीते 10 अप्रैल को बैनामा करने का मामला प्रकाश में आया है।

मामले में जमीन की देखभाल करने वाले शोहरतगढ़ से सटे क्षेत्र गनचौरा निवासी रामदेव यादव ने एसपी व शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

शोहरतगढ़ निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह के रिश्तेदार मूशा पाल सिंह निवासी ग्राम इटवा तहसील नागौद जिला सतना राज्य मध्यप्रदेश के नाम से शोहरतगढ़ के सियाव नानकार में 41 बीघा जमीन है।

जो योगेंद्र प्रताप सिंह के परिवार से 1971 में इन्हें दी गई है । जो खतौनी में भी दर्ज है। इस मामले में रामदेव यादव निवासी गनचौरा थाना शोहरतगढ़ एसपी व शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर बताया कि अयोध्या जिले के कुछ फर्जी दलालों ने एक व्यक्ति को मूशा पाल सिंह निवासी इटवा सिद्धार्थनगर का निवासी बनाया।

फर्जी आधार कार्ड और अभिलेख तैयार कर इरशाद अहमद निवासी खजुरिया थाना सदर, नौशाद अहमद निवासी सूर्यकुडिया टोला छिटहनिया, दुर्गेश मणि त्रिपाठी थाना चिल्हिया को लगभग 14 बैनामा 10 अप्रैल को कर दिया गया। मामले में जाँच जारी है |

बताते चलें की इस फर्जी बाड़े में अब दोनों पक्षों के मूषा पाल को हाजिर होना पड़ेगा और उनकी वर्तमान स्थित का पता लगाना होगा वैसे भी शोहरतगढ़ तहसील में लैंड डिस्प्यूट के काफी मामले हैं |