📅 Published on: April 27, 2024
Kapilvastupost
बाँसी- देश प्रदेश मे हो रहा गरीबों मजलूमो दलितों पर अत्याचार केवल बसपा की सरकार मे बहन मायावती रोक सकती है भाजपा सरकार में है अपराधियों का बोल बाला है महगाई चरम पर है जनता आशा भारी निगाहु से बसपा की तरफ देख रहीं है।
उक्त बातें बसपा जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने बाँसी विधानसभा जनसम्पर्क के दौरान कहा की बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव मे 2004 का इतहास दुहराएगी 2024 लोक सभा चुनाव में बसपा कार्यकर्ता पूरे पूरी ताकत से अपने-अपने बूथों पर तन मन धन से लगे हुए है।
भाजपा सरकार मे अल्पसंख्यक दलितों पिछड़ों सर्व समाज के गरीबों पर दबंगों द्वारा अत्याचार किया जा रहा सरकार बेबस हो कर देख रही है महगाई चरम पर है गरीब गरीब हो रहा है अडानी अम्बानी के हाथों देश को बेचा जा रहा है सर्व धर्म व जाति के गरीबो की सुरक्षा केवल बसपा की सरकार मे है आने वाले दिन 2024 बसपा का है बसपा को मजबूत करने के लिए बूथों पर काम करे कार्यकर्ता।
जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से चन्द्र बहाल गॉवतम मोहम्मद कैफ रामनरेश गौतम रघुनाथ प्रसाद सतीश चंद्र रामनयन आनन्द रामकिसून सहित अन्य लोग मौजूद रहे।