एस एस बी चौकी सेमरहवा और फोरेस्ट रेंज इटवा के द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिबंधित पक्षियों और एक शिकारी को पकड़ा

Kapilvastupost

दिनांक- 27/04/2024 को “सी” समवाय एसएसबी सीमा चौकी सेमरहवा और फोरेस्ट रेंज इटवा की स्पेशल जॉइंट गश्ती दल के द्वारा बॉर्डर पिलर संख्या 565 से करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर पर पिपरा के समीप एक व्यक्ति को मोटर साइकिल पर फायर स्पोर्टगन के साथ देखा गया तो चैकिंग हेतु रोका गया !

चैकिंग के दौरान व्यक्ति के पास एक थेले के अन्दर कुछ समान लगा, और उसको चैक करने के दौरान पता चला कि कुछ पक्षी थेले के अन्दर में मिले जिसमे 09 पक्षी मैंना और 02 पक्षी बगुला पाए गए।

जिसके बाद स्पेशल जॉइंट गश्ती दल द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को पक्षी ,फायर स्पोर्टगन व मोटरसाइकिल को आवश्यक कागजी कार्यवाही कर जब्त सामग्री के साथ अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु फोरेस्ट रेंज इटवा को सुपुर्द कर दिया गया।

“सी” समवाय एसएसबी सीमा चौकी सेमरहवा की ओर से स्पेशल गश्ती दल में सह उप नि./सा. दर्शन लाल, आ./सा. रंजित रवि दास, हेमचंद मेढ़ी और फोरेस्ट रेंज इटवा के फोरेस्ट गार्ड संतोष कुमार निषाद इत्यादि मौजूद रहे।