सिद्धार्थ नगर – अमरसिंह के चुनाव मैदान में आने से त्रिकोणीय लड़ाई के आसार ,नामांकन के प्रथम दिन बी जे पी से पाल , समाजवादी पार्टी से कुशल तिवारी बहुजन समाज पार्टी से ख्वाजा शम्सुददीन और अमर सिंह चौधरी सहित निर्दल प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे

kapilvastupost

आज से डुमरियागंज लोकसभा सीट के लिए नामांकन शुरू हो रहा है। नांमांकन मई तक चलेगा। इस बीच इस सीट से चुनाव लड़ने वाले तीन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया ।

पर्चा जांच और नाम वापसी के साथ उनका चुनाव प्रचार का विधिवत आरंभ हो जायेगा। इन तीनों दलों में से बसपा के प्रत्याशी के बदलने की चरचाएँ अब तेज़ होने  लगीं है। सूत्रों के अनुसार आज शाम तक प्रत्याशी बदल भी जायेगा |

खबर है कि सत्ताधारी दल के प्रत्याशी व भाजपा के वर्तमान संसद सदस्य जगदम्बिका पाल 1 मई दिन बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता के अनुसार गठबंधन के उम्मीदवार व सपा प्रत्याशी अपना नांमांकन 4 मई को दाखिल करेंगे। इस दिन भी गहमा-गहमी के आसार हैं।

जहां तक बसपा प्रत्याशी ख्वाजा शमसुददीन का सवाल है, उनका कहना है कि उनके नामांकन का दिन आजशम तक बैठक कर एलान किया जायेगा। वैसे सूत्रों के अनुसार वह शुक्रवार को अपना नामांकन फाइल कर सकते हैं।

इन तीनों प्रत्यशियों के अलावा अभी तक कोई और उल्लेखनीय चेहरा सामने नहीं आया है। कुछ लोगों को उम्मीद थी कि शोहरतगढ़ के पूर्व विधायक अमर सिंह अंतिम क्षणों में अपने विशेष प्रयास से शमसुद्दीन की जगह बसपा का टिकट ला सकते हैं | यदि ऐसा होता है तो दुमारियागंज लोकसभा सीट पर चुनाव दिलचस्प हो जायेगा |

बहरहाल तीनों प्रत्याशियों के सक्षम और एनरजटिक होने के कारण नमांकन के बाद से ही चुनावी गहमा गहमी शुरू हो जाने की उम्मीद है। फिलहाल इस संसदीय सीट पर तीन उम्मीदवारों के बीच रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

आज 29 अप्रैल 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत छठवे चरण में लोकसभा 60-डुमरियागंज में दिनांक 25 मई 2024 को मतदान दिवस है। नामांकन के प्रथम दिन बिके पर्चो का विवरणः- पिंगल प्रसाद पुत्र वासदेव (स्वयं ) निर्दल 01 सेट, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 ऋषि प्रसाद पाण्डेय (स्वयं) आजाद अधिकार सेना 01 सेट,

ख्वाजा शमसुद्दीन पुत्र ख्वाजा वजीउद्दीन (स्वयं) बहुजन समाज पार्टी 01 सेट, करम हुसैन पुत्र समी मो0 (स्वयं) निर्दल 01 सेट, सुरेन्द्र कुमार मौर्य पुत्र विश्वनाथ द्वारा (अमर सिंह  पुत्र संतराम चौधरी हेतु) बहुजन समाज पार्टी 02 सेट, शिव कुमार (स्वयं) आजाद समाज पार्टी 01 सेट, रमेश कुमार पाण्डेय पुत्र जगदीश कुमार पाण्डेय (जगदम्बिका पाल पुत्र सूर्या वक्स पाल हेतु) भारतीय जनता पार्टी 04 सेट, मधुसूदन त्रिपाठी पुत्र भाष्कर प्रसाद त्रिपाठी (भीष्म शंकर पुत्र हरि शंकर हेतु) समाजवादी पार्टी 04 सेट, शम्स लबरेज पुत्र हमीम अहमद (स्वयं) निर्दल 01 सेट,

नरेश राम नारायण सहानी पुत्र राम नारायण साहनी (स्वयं) अभय समाज पार्टी 01 सेट, फखरूद्दीन पुत्र मोहम्मद स्वालेह (स्वयं) आजाद समाज एकता पार्टी 01 सेट, सुनील देवा केवट पुत्र देवा केवट (स्वयं) निर्दल 01 सेट पर्चे की बिक्री हुई।