📅 Published on: April 29, 2024
kapilvastupost
इटवा विकास खण्ड के ग्राम परसा खुर्द निवासी मोहन मौर्या ने ग्राम पंचायत अधिकारी (सेक्रेटरी) पर दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
ग्रामीण ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि परिवार रजिस्टर भाग एक में उसके पारिवारिक सदस्यों का नाम दर्ज है। लेकिन शिकायतकर्ता मोहन मौर्या का नाम अभी तक दर्ज नहीं हुआ।
जिसकी वजह से उन्हें काफी असुविधा हो रही है। वह अपना नाम दर्ज कराने के लिए 3 फरवरी को विकास खण्ड अधिकारी इटवा को प्रार्थना पत्र दिया था।
जिस पर ग्राम पंचायत अधिकारी (सेक्रेटरी) अशोक कुमार ने कहा कि परिवार रजिस्टर भाग एक में नाम दर्ज करने के लिए मुझे कई रिपोर्ट तैयार करनी पड़ेंगी। जब तुम मुझे दस हजार रुपए दोगे तब मैं परिवार रजिस्टर भाग एक में तुम्हारा नाम दर्ज कर पाऊंगा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके ग्राम परसा खुर्द के पते से उनका निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, निर्वाचक गणना कार्ड भी बना हुआ है। वोटर लिस्ट में उनका नाम दर्ज है। लेकिन समस्त कागजातों को देखने के बावजूद अधिकारी ने घूस की मांग की।
प्रतीकात्मक फोटो