सिद्धार्थनगर – खेत में डंठल जलाने के शक में भीड़तंत्र ने युवक को पीटा माॅबलिंचिंग जैसी घटना होने पर आम जनता में रोष

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर के सदर थानाक्षेत्र के पटनी जंगल से माॅबलिंचिंग जैसी घटना सामने आई है। जहां खेत में गेहूं के डंठल जलाने की आशंका में भीड़तंत्र ने एक युवक की लाठी डण्डों से जमकर पिटाई कर दी जिससे युवक को गंभीर चोटी आई जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पीड़ित युवक विपिन के अनुसार बीते कल देर साम वह अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। और तकरीबन पांच सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात करणों से लगी आग से खेत में गेंहू के अवशेष जल रहे थे।

इसी दौरान बगल के गांव से हाथों लाठी डण्डा लिए दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने डंठल जलाने की झूठे आरोप में युवक पर पिल पड़े इस दौरान पीड़ित युवक सफाई देता रहा कि वह खेत में पानी लगा रहा है लेकिन किसी ने एक न सुनी और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे युवक को घर वालों ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। और पुलिस को ज्ञात व अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर देकर शिकायत की।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों कड़ी कार्रवाई की जाएगी।