सिद्धार्थ नगर – जगदम्बिका पाल ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के तौर पर किया नामांकन

डुमरियागंज लोकसभा चुनाव में शोहरतगढ़ विधानसभा से पाँचों विधान सभा में सबसे ज्यादा मतों से जीत दिलाऊँगा – विधायक विनय वर्मा 

kapilvastupost

भारतीय जनता पार्टी के डुमरियागंज सांसद जग्दाम्बिकपल ने बुद्धवार को अपना नामाकन पात्र भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन पात्र भरने के दौरान उनके साथ लोकप्रिय विधायक शोहरतगढ़  विनय वर्मा आदि साथ रहे |

नामांकन के बाद बी एस एन एल ग्राउंड पर सभा का आयोजन किया गया जिसमें लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे |

जगदम्बिका पाल के नामांकन में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक राजा जय प्रताप सिंह ,जिप्पी तिवारी ,सतीश दिवेदी , जिलाध्यक्ष कन्हैय्या पासवान , हरीश वर्मा , डॉ चंद्रेश उपाध्याय , गोविन्द माधव , रवि अग्रवाल ,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शोहरतगढ़ अमित कुमार यादव , सुनील अग्रहरी , अपना दल एस के शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी सहित पार्टी के प्रमुख लोग मंच पर उपस्थित रहे |

सभा को संबोधित करते हुवे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, भारत का भविष्य जिहाद व फसाद तय नहीं करते। यहां भविष्य चुनी हुई सरकार के माध्यम से जनता तय करती है । भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है। देश फसाद और फरमान से नहीं जनता के वोट से चलता है ।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधान मंत्री ने तीन ऊँगली दिखायी तो आंकड़ा तीन सौ के पार पहुँच गया इस बार ऐसा बटन दबाइए कि अबकी बार चार सौ पार का आंकड़ा पूरा हो जाए | अंत में उन्होंने जगदम्बिका पाल को चार लाख वोटों से जीत दिलाने का जनता से वादा लिया |

नामांकन सभा को संबोधित करते हुवे शोहरतगढ़ विधान सभा के विधायक विनय वर्मा ने कहा कि भारत विकास के पाथ पर अग्रसर है सबका साथ सबका विकास के तहत सभी धर्मों और जातियों के लोगों को बिना भेद भाव के सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों का लाभ मिल रहा है |

उन्होंने अपने संबोधन में दमदारी के साथ कहा मैं अपने विधान सभा शोहरतगढ़ से आदरणीय पाल साहब को इस लोक सभा चुनाव में नंबर एक पर रखूंगा |

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post