सिद्दार्थनगर – इंडिया गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने किया नामांकन

Kapilvastupost

-लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के लिए आज इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवार भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने लोकसभा डुमरियागंज 60 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कुशल तिवारी दिन के 1 बजे के करीब अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। नामांकन में डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून,इटवा विधायक माताप्रसाद पांडे,भूतपूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम के साथ बांसी नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा,सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव आदि अपने विशाल जनसमूह समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन के बाद भाजपा के 400 पार के सवाल का जवाब देते हुए तिवारी ने कहा कि गलतफहमी का कोई इलाज नहीं है। युवाओं का पलायन इस जिले की समस्या है उसे दूर करना मेरी प्राथमिकता है।

बाईट -भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी