ढेबरुआ शोहरतगढ़- ढेबरुआ मार्ग पर स्थित खैरहनिया गांव के निकट बाइक से गिरकर युवक की मौत

kapilvastupost 

तुलसियापुर। ढेबरुआ शोहरतगढ़- ढेबरुआ मार्ग पर स्थित खैरहनिया गांव के पूरब बृहस्पतिवार की रात बाइक से गिरने से चालक की मौत हो गई। परिजनों ने लाश का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है।

क्षेत्र के झिंगहा के रहने वाले शिवपूजन चौधरी (30) उर्फ लालू की बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे बाइक से अपनी ससुराल क्षेत्र के भुतहिया जा रहे थे। जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर स्थित झिंगहा चौराहा पार किए अचानक वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों ने परिजनों को सूचना दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक तुलसियापुर चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करता था। मृतक के दो पुत्रियां बिट्टू (10) व अंशिका (5) हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी गुडिय़ा रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। मृतक के पिता ने पीएम करवाने से मना कर दिया। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में ही पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है।