सिद्धार्थ नगर – पीस पार्टी के प्रतियाशी नौशाद आजम ने किया नामंकन

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर जिले की इकलौती डुमरियागंज लोकसभा सीट से आज पीस पार्टी के प्रत्याशी नौशाद आजम ने नामांकन किया । इस मौके पर बड़ी संख्या में पीस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नौशाद आजम सैकड़ो की संख्या में अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे और वहां से निर्धारित संख्या में उन्होंने जिला अधिकारी कार्यालय जाकर अपना नॉमिनेशन किया।

मीडिया से बात करते हुए। अपने प्राथमिकताओं को लेकर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चौमुखी विकास शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में काम करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अपनी जीत का भरोसा दिलाते हुए प्रचंड बहुमत की बात कही इस मौके पर अब्दुल रहमान नूरी,शमीम अहमद , सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।