📅 Published on: May 4, 2024
kapilvastupost
राजकुमार पाल का हुआ जोरदार नपद सिद्धार्थनगर के सनई चौराहा पर अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल का सिद्धार्थनगर में प्रथम आगमन पर पार्टी के विधायक विनय वर्मा, सांसद प्रत्याशी जगदम्बिका पाल एंव पदाधिकारियों द्वारा बड़ा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया और राम मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री के चर सौ पार का नारा जनता भारी बहुमत देकर पूरा करने जा रही है। इस दौरान सांसद प्रत्याशी, विधायक विनय वर्मा, राजा योगेंद्र प्रताप सिंह के आलावा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।