सिद्धार्थ नगर – गज़ब बेज्ज़ती है कप्तान साहब !अपहरणकर्ता के चुंगल से 13 साल की बच्ची को बचाया , 10 घंटे बाद उसी अपहरणकर्ता ने दोबारा बच्ची को अगुवा कर लिया लिया

शोहरतगढ़ थाने पर इस देश का कानून नहीं चलता इंस्पेक्टर साहब का अपना वाला चलता है बड़े से बड़ा अपराध चुटकियों में  मैनेज हो जाता है तो क्या न्यायलय को बंद करने का समय आ गया  है ? मुकदमा क्यों नहीं लिखा गया पीडिता को कप्तान साहब के पास क्यों जाना पड़ा ? 

kapilvastupost 

उत्तर प्रदेश खासकर सिद्धार्थ नगर जनपद की शोहरतगढ़ पुलिस अपने जाज़ की भूमिका अदा करते करते एक के बाद दूसरा अपराध करने की छूट दे दी और ऐसा इसलिए हुवा कि पीडिता के परिवार से सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया |

अपहरण जैसे मामले में जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुवे अगुवा करने वाले पचास वर्षीय व्यक्ति  के चुंगल से एक तेरह वर्षीय बच्ची को बचाया हो और वही अपराधी फिर से एक सप्ताह के बाद दोबारा से अगुवा कर लिया |

पीड़ित परिवार शोहरतगढ़ पुलिस की कार्यशैली और भेदभाव का शिकार हो गयी | जिस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज होना  चाहिए था वह तो पुलिस ने किया ही नहीं उलटे अपराधी को एक और अपराध करने की छूट दे दी |

पीड़ित महिला ने इस मामले में पुलिस कप्तान प्राची सिंह से लिखित शिकायत करते हुवे कार्यवाही की मांग करी है |

पीडित महिला ने लिखा है महोदय, अवगत कराना है कि मैं प्रार्थनी वार्ड नं. 5 महर्षि बाल्मीकी नगर थाना व कस्बा शोहरतगढ़ सि० नगर की स्थाई निवासिनी हूँ 2 दो सप्ताह पूर्व मेरी नाबालिग पुत्री को आर्य नगर शोहरतगढ़ का निवासी विष्णु पुत्र जगन्नाथ ने बहला फुसला कर अगवा कर लिया था |

जिसकी शिकायत मैने थाना शोहरतगढ़ पर किया था जब पुलिस ने उससे पूछ- ताछ किया तब जाकर वह मेरी बेटी को थाने पर हाजिर किया थानेदार साहब ने मुझसे किसी कागज पर अंगूठा लगवा कर मेरी बेटी को मेरे साथ घर भेज दिया |

फिर उसी रात 19/4/24 को विष्णु मेरे घर के पास आया और मेरी नाबालिग पुत्री को इशारा करके बुलाया और बहला फुसला कर फिर अगवा कर लिया इस बीच मैं कई बार विष्णु के घर गई कि मेरी पुत्री को मुझे वापस कर दो मैं तुम्हे कुछ नहीं कहंगी तो वह कह रहा है नहीं करूंगा जो करना है करलो ?

महोदय. जिसकी लिखित शिकायत मैने थाना शोहरतगढ़ पर दिनांक 27/4/24 पर किया लेकिन थानेदार साहब ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया उल्टा मुझे ही डॉट फटकार कर भगा दिये मैं बहुत परेशान हूँ आप श्रीमान जी से निवेदन है कि विष्णु पुन जगन्नाथ पर विधिक कार्यवाही करने की कृपा करें |