सिद्धार्थ नगर – लोटन क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर सबका विकास वाले कर रहे देश का नुकसान

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। ऐसा नहीं है की मामला जिला प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में न हो, मामला पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में होने के बावजूद हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। ।

इस तरह से प्रशाशन द्वारा मूक सहमति देना अवैध मिट्टी खनन को लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोटन कोतवाली क्षेत्र के भुसौली माफी में जेसीबी एवं दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली से अवैध मिट्टी के ढोने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है।

जिससे सरकार के राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। वहीं मिट्टी खनन में लगी ट्रॉलियां बिना नंबर प्लेट और बिना व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन के प्रयोग में लाई जा रही हैं।

ऐसे में प्रशासन द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई न करना सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। क्षेत्रीय लोगो का कहना है की प्रशाशन को तत्काल अवैध खनन पर कार्यवाही करनी चाहिए। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर ने कहा की मामले को दिखवाता हूं।

प्रतीकात्मक फोटो