📅 Published on: May 7, 2024
kapilvastupost
आज दिनांक 07-05-2024को जनपद सिद्धार्थनगर में क्षेत्र पंचायत सदस्य एशोसिएसन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुप्रताप सिंह के अगुआई में भाजपा की नीतियों/घोषणा पत्र एवम् उत्तर प्रदेश के इकलौता सांसद जगदम्विका पाल द्वारा सदन में बी डी सी के हक और अधिकार की आवाज उठाने पर संगठन द्वारा लोकप्रिय सांसद को फूल मालाओं के साथ समर्थन पत्र देते हुए रामलला की प्रतिमा भेट की गई |
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह,जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र, कन्हैयालाल,दुर्गा पाण्डेय, जितेन्द्र मिश्र,अमरनाथ, संतोष कुमार, दीपचंद, सतीशचंद, प्रहलाद, नीरज सिंह, निरंजन चौधरी, सूरज चौधरी, विजय कुमार, अनिल सिंह ने समर्थन देने की घोषणा किया |
जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा हम बी डी सी हर बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए अब संकल्प ले चुके है जीत सुनिश्चित है।