लखीमपुर खीरी और बहराइच में बोले अखिलेश जनता वोट से देगी तिकुनिया कांड का जवाब

लखीमपुर खीरी और बहराइच से अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले-भाजपा की सरकार आई तो हमारी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी बनेंगे अग्निवीर

kapilvastupost

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री के बेटे ने थार से किसानों को कुचल दिया। उसमें किसानों के साथ ही पत्रकार की भी जान चली गई थी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहर के जीआईसी मैदान में गुरुवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहते थे, वह लोग किसानों के लिए तीन काले कानून ले आए।

अच्छी बात यह है कि यूपी ही नहीं, बल्कि पूरे देश के किसान एकजुट होकर तीनों काले कानूनों को लेकर आंदोलन किया, तीनों काले कानून वापस हो गए, लेकिन एक हजार से अधिक हमारे किसान शहीद हो गए थे, जिनके परिवार आज तक न्याय के लिए भटक रहे हैं। हमारी सरकार बनती हैं तो पीड़ित परिवारों को न्याय देने के साथ ही आर्थिक मदद की जाएगी।

तिकुनिया कांड का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री के बेटे ने थार से किसानों को कुचल दिया। उसमें किसानों के साथ ही पत्रकार की भी प्रयास करता है। परीक्षा देने जाता है और जब वह घर लौटकर आता है तो पता चलता है कि पेपर लीक हो गया। कहा कि मुख्यमंत्री पीपर लीक करने के मामले नहीं रोक पा रहे हैं।

जान चली गई थी। यह लोग भी आज भटक रहे हैं। कहा कि बार का जवाब हमकों बोट से देना होगा। युवाओं का मुद्दा उठाने कहा कि अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा धक्का युवाओं को लग रहा है। पहले तो वैकेंसी नहीं निकली।

जब निकली है तो उसका पेपर लीक हो जाता है। हमारा युवा कड़ी मेहनत कर नौकरी के लिए बोले कि हमारे युवा अग्निवीर की नौकरी विल्कुल भी स्वीकार नहीं करेंगे।

हमारी सरकार बनती हैं तो इसको पक्की नौकरी कर युवाओं को वर्दी पहनाने का काम करेंगे। कहा कि मौजूदा समय में खाकी वर्दी भी हम लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन उनको यह नहीं पता कि जिस तरह फौज की नौकरी चार साल की हो गई है उसी तरह पुलिस की नौकरी भी तीन साल की हो जाएगी।

कहा कि भाजपा सरकार सब कुछ बेच रही है। सभी सरकारी नौकरी संविदा पर कर देंगे और पुलिस की नौकरी तीन साल की कर देगी। महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे हर वर्ग परेशान है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान में भाजपा को काफी पीछे कर दिया है।

चौथे और पांचवें चरण के मतदान में आप लोग मतदान कर इनके मंसूबों को रोकने का काम करें। शहर के गेंद घर मैदान में बृहस्पतिवार को सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा आयोजित हुई। पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:15 बजे पुलिस लाइन पहुंचे।

इसके बाद वह चार पहिया वाहन से शहर के गेंद घर मैदान पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री का सपा पदाधिकारी और कार्यकताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारे लगाए। बहराइच, कैसरगंज और गोंडा के प्रत्याशियों के समर्थन में अखिलेश ने कहा कि भाजपा पूरे ब्रह्मांड की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। जबकि यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करती है लेकिन विकास के नाम पर काफी पीछे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने डबल इंजन की सरकार में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन किसानों की कमाई को विचौलियों के हाथ में सौंप दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 4 साल के लिए अग्निवीर योजना शुरू की है।

इससे युवाओं में नाराजगी है। अगर भारतीय जनता पार्टी की फिर सरकार बनी तो हमारी और आपकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भी अग्निवीर योजना में शामिल कर दिया जाएगा।