📅 Published on: May 12, 2024
Kapilvastupost
सिद्दार्थनगर खुनियांव ब्लाक के टिकुईया चौराहे पर साफ्टदेव (विकास ग्रुप ऑफ कंप्यूटर इंस्टिट्यूट) का उद्घाटन किया गया।
सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामधन यादव ने फीता काट कर किया। जहाँ पर बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। मुख्य अतिथि ने कहा आज के युग में कंप्यूटर शिक्षा बहुत जरूरी है।
संस्था के डायरेक्टर वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि तकनीक के इस युग में कम्प्यूटर के ज्ञान के अभाव में रोजगार पाना संभव नहीं है। सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने आगे कहा कि इससे गांव की तस्वीर बदल रही है।
बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। जिससे निजात के लिए तकनीकी शिक्षा आवश्यक हो गया है।
इस कार्यक्रम में मुजाहिद, ,राजू, विरेन्द्र चौधरी, अनूप दूवे,सत्यम चौधरी,अमित पाण्डेय, सर्वजीत पाण्डेय, प्रेम शंकर यादव, अनूप दूबे, अजीजुर्रहमान उर्फ राजू, मुजाहिद, प्रेम उपाध्याय, संदीप यादव, और विधार्थीगण उपस्थित रहे।