Siddhartha nagar – मनबढों ने किया व्यापारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

Kapilvastupost

थाना क्षेत्र मोहाना के बर्डपुर कस्बे में स्थित पान की गुमटी चलाने वाले मनबढ ने अपने भाइयों के साथ गोलबंद होकर दुकान करने वाले व्यक्ति व उसके परिवार के अन्य दो सदस्यो पर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर लहूलुहान कर दिया।

इस घटना में घायल तीन लोगो में एक युवक की हालत गम्भीर है, जिसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। घटना से कस्बावासियों में आक्रोश व्याप्त है।

शांति व्यवस्था बनायें रखने हेतु पुलिस ने एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती कर दिया है। बर्डपुर पल्टादेवी मार्ग पर दो दुकानदार के बीच कूडा और पानी गिराने को लेकर विवाद हो गया और विवाद धीरे-धीरे मारपीट में तब्दील हो गया।

जिसमें यदुबंश, राकेश, अखिलेश तीनो लोग बुरी तरह घायल हो गये। तीनो पूरी तरह खून से लथपथ हो गये थे। यदुवंश के भाई घनश्याम जायसवाल ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरा भाई यदुवंश बर्डपुर में कस्मेटिक का दुकान चलाता है।

उसके दुकान पर विजय ने पानी, कूडा गिरा दिया था। इस बात को पूछने पर विजय जायसवाल, विनय जायसवाल, रिंकु जायसवाल ने मिलकर मेरे भाई यदुवंश 40 वर्ष, राकेश 10 बर्ष, अखिलेश 23 वर्ष को धारदार हथियार से प्राण घातक हमला लहूलुहान कर दिया।

जिसमें तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गये और तीनों लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गयें। लोगो द्वारा सीएचसी बर्डपुर लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में एक की हालत गम्भीर है, ईलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले कडी कार्यवाही की जायेगी।