सिद्धार्थ नगर – आम आदमी पार्टी अध्यक्ष इमरान लतीफ ने प्रेस कान्फ्रेस कर बताया इंडिया एलायंस के लिए प्रचार में उतरेंगे कार्यकर्ता

Kapilvastupost

-आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया बड़ा खुलासा इंजीनियर इमरान लतीफ ने कहा आम आदमी पार्टी इंडिया एलायंस के साथ तन मन धन से जुड़ी हुई थी लेकिन समाजवादी पार्टी स्थानीय नेता और स्थानीय विधायक के द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की अपेक्षा की जा रही है समाज में लोगों के बीच तरह तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है।

लेकिन आम आदमी पार्टी बड़े दिल वालों की पार्टी है आम आदमी पार्टी समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की एलाइंस के साथ है ।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे तन मन धन से इंडिया एलायंस लोकसभा 60 डुमरियागंज के प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार करेंगे और जीत दिलाने का काम करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के इस ताना शाह सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम करेंगे।

बाईट – इंजीनियर इमरान लतीफ प्रांतीय अध्यक्ष आम आदमी पार्टी