📅 Published on: May 18, 2024
सिद्दार्थनगर पोखरभिटवा गांव स्थित स्वर्गीय छोटकन यादव जूनियर हाईस्कूल में मेधावी छात्रा को साइकिल देकर सम्मानित किया।
kapilvastupost
सोहना,सिद्धार्थनगर। भनवापुर विकास क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव स्थित स्वर्गीय छोटकन यादव जूनियर हाईस्कूल में षनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल, लैपटाप, बैग, टिफिन आदि देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक चौधरी प्रसाद यादव ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों आत्म सम्मान बढ़ता है। मेधावियों को चाहिए कि लक्ष्य बनाकर शिक्षा ग्रहण करें। इससे उनके आगे की शिक्षा की राह आसान होगी।
स्कूल के प्रधानाचार्य रामफेर यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मेधावी छात्रा प्रर्मिला गुप्ता, प्रिंस यादव को साइकिल, रवि मौर्या को लैपटाप, सोनाक्षी वर्मा, खुषी मौर्या, लाडो भट्ट, रेषमी यादव को स्कूल बैग व नीरज यादव, वीरेन्द्र मिश्रा, मोहम्मद अनस, अलोक यादव, उर्मिला गुप्ता को टिफिन देकर सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर षिक्षक कमलेष वरूण, अंकिता पाण्डेय, प्रर्मिला भारती, रविन्द्र गौतम, सतीष कसौधन, रक्षाराम मौर्य, अखिलेष यादव, धनुषधर भट्ट, राम विलास वर्मा, बब्लू मिश्रा आदि मौजूद रहे।