सिद्धार्थ नगर – वोट बहिष्कार का नारा लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

kapilvastupost

बांसी। बांसी क्षेत्र के जिगनिहवा चौराहे से दक्षिण जाने वाले रास्ते को लेकर कई गांव के लोगों ने गुरुवार को गदुरहिया चौराहे पर बैनर लेकर प्रदर्शन किया। रास्ता नहीं तो वोट बहिष्कार करने का एलान कर दिया है।

जिगनिहवा चौराहे से मझवन कला होकर डड़वाघाट तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनता विरोध प्रदर्शन पर उतर आई है। कई गांवों की बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं गुरूवार को गदुरहिया के पास विरोध प्रदर्शन किया।

 रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। यह रास्ता जिगनिहवा चौराहे से दक्षिण की ओर जाता है जिसकी स्थिति काफी जर्जर है।