बढ़नी – गांधी आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों ने रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

Kapilvastupost

बढ़नी सिद्धार्थनगर । लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 छठवें चरण में आगामी 25 मई को अपने अपने बूथो पर जाकर मतदान करने हेतु गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा एक विशाल रैली निकालकर अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया जिससे जिले में मतदान का प्रतिशत बेहतर हो।

शनिवार को जीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण से छात्राओं के साथ एक विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकालकर नगर भ्रमण किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा मतदान संबंधी स्लोगन के नारे लगाए गए।

प्रिंसिपल विजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर जागरूकता रैली निकाली गई है। कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए अधिक से अधिक लोगों को मतदान करना चाहिए। कहा कि आपका एक वोट अमूल्य है।

उन्होंने समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 25 मई को सभी लोग ऐतिहासिक मतदान करें जिससे जिले का मतदान प्रतिशत बढ़े और मतदान करने के मामले में हमारे जिले का नाम हो।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक जय प्रकाश, गुलाब चंद्र , प्रवीण कुमार श्रीवास्तव , शम्भू नाथ गुप्ता, विजय कुमार पाठक, तारिक सनी, जुगुल किशोर , श्रीकांत राय, अजय कुमार , रवि अग्रहरि , देवेंद्र कुमार मिश्र, गरिमा चौधरी , रीना गुप्ता, कैलाश, ब्रजेन्द्र कुमार, अभिषेक सिंह , रत्नेश कुमार, परिचारक कुलदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।