डुमरियागंज – जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान – विधायक सैयदा खातून

सैय्यदा खातून ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन 

Kapilvastupost

डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने जनसंपर्क कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी भीमशंकर उर्फ कुशल तिवारी के पक्ष में समर्थन मांगा और आने वाले मतदान के समय साइकिल वाला बटन दबाकर भारी बहुमत से जिताने की अपील किया।

डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान हैं, इसलिए सपा प्रत्याशी को सभी वर्गो के वोटरो का अपार सहयोग मिल रहा है।

जिस तरह हर वर्ग का सहयोग मिला रहा है निश्चित तौर पर गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। विकास की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समस्त जनता को दिलाने का हर संभव प्रयास रहेगा। वर्तमान सरकार गरीब विरोधी पार्टी है।

जनसंपर्क के दौरान ज़हीर मलिक, उस्मान अली नन्हें, मलिक जफर, घिसियावन यादव, अफसर रिज़्वी, जितेंद्र यादव, अब्दुल मारूफ, बबलूदूबे, गंगामणि पाठक, सुरेंद्र शुक्ला, पूजा बाबा, दिलीप चौरसिया, राजाराम गौतम, अजय यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आर्काइव फोटो