शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अपने पैतृक निवास बांसगांव जाकर किया मतदान

Kapilvastupost

सिद्धार्थ नगर – लोकसभा के चुनावी समर 2024 में एनडीए गठबंधन के पक्ष में करीब दो सौ से अधिक जनसभा, नुक्कड़ सभा, चाय पर चर्चा, भ्रमण करने के पश्चात अपना दल (एस) विधायक विनय वर्मा ने गृह लोकसभा क्षेत्र बांस गांव के अपने पैतृक निवास मलाव पहुंचकर मतदान किया।

शोहरतगढ विधान सभा के लोकप्रिय नेता अपना दल (एस) के जन प्रिय विधायक विनय वर्मा ने बताया कि शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र एवं अन्य कई लोकसभा क्षेत्रों में करीब 200 से ज्यादा जनसभा, नुक्कड़ सभा, चाय पर चर्चा, भ्रमण एवं अन्य चुनावी कार्यक्रमों के बाद आज प्रातः अपनी जन्मभूमि अपने गृह लोकसभा क्षेत्र बांसगांव के पैतृक निवास मलॉव में पहुँचकर बूथ संख्या 46 पर मतदान किया।

कहा कि आप सभी लोग एक-एक मत देकर देश के लोकतंत्र को मजबूत करें और अपने अधिकार का प्रयोग करें।