📅 Published on: June 12, 2024
kapilvastupost
पडोसी राष्ट्र नेपाल के कपिलवस्तु जिले में एक यात्री बस और पिकअप की आमने सामने से टक्कर में पिकअप चालक की गाड़ी के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई।
बस में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बुटवल स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के इंस्पेक्टर महेश विक्रम शाही ने मीडिया को बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक बस काठमांडू से यात्रियों को लेकर सुर्खेत जा रही थी। इसी दौरान चंद्रौटा से कच्चा आम लादकर काठमांडू जा रही पिकअप की बुद्धभूमि नगरपालिका-4 स्थित झडुला माई मंदिर के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई।
दोनों गाड़ियां सड़क से नीचे खाई में चली गईं। पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप चालक हीरालाल बढ़ई निवासी शिवराज नगर पालिका (चंद्रौटा), कपिलवस्तु, उसके नीचे दब गया और मौत हो गयी रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लाश को निकाला|