📅 Published on: June 17, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील निवासी गोविन्द मौर्य प्रेम जी को विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर बिहार से विद्या वाचस्पति का सम्मान मिला है।
गोविन्द मौर्य प्रेम जी को यह सम्मान उनके सुदीर्घ हिन्दी सेवा एवं दीर्घकालिक सामाजिक सेवाओं के लिए दिया गया है। इससे पहले भी गोविन्द मौर्य प्रेम जी देश की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं से सम्मान पा चुके हैं।
गोविन्द मौर्य को डाक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर विश्व व्याख्या होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा जी ने प्रशंसा करते हुए बधाई प्रेषित किया और कहा अब से आप डॉ. गोविन्द मौर्य प्रेम जी हैं।
होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सन्तोष कुमार , अखिलेश मौर्य , बालजी मौर्य , अदिल प्रधान , राम अवतार प्रजापति , हरिशंकर मौर्य आदि ने बधाई दी है।