सिद्धार्थ नगर –  भरष्टाचार को बढ़ावा देते बी डी ओ बढ़नी ग्राम जुगडीहवा में महीनो से चल रहा फोटो से फोटो लगाकर हाजिरी पर अंकुश नहीं पेमेंट भी हाथों हाथ

kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला ग्राम सभा जुगडिहवा में ID स० 3157004047/LD/ 958486255824276838 MR स0 5457 से 5467 कार्य-रामबसन्त के खेत से सोतवा नाला तक चकरोड पटाई कार्य पर फोटो से हाजिरी हो रही है। यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा है  इसकी शिकायत भी कई लोगों ने करी फोन द्वारा बार- बार बताने पर भी केवल आश्वासन देकर, मास्टर रोल जीरो (0) न करने की बजाय, लगातार भुगतान करते जा रहें हैं।

इसी तरह से बढ़नी के कई ग्राम पंचायतो में फोटो से हाजिरी लेने की शिकायत को दरकिनार करते हुऐ भुगतान कर रहे हैं। जिसे बी डी ओ बढ़नी रोकने के बजाय कार्य स्थल पर जायजा लेने तक नहीं पहुंचते सरकार के पैसे को पानी की तरह बहा रहे हैं |