📅 Published on: June 17, 2024
आजाद अधिकारी सेना के पदाधिकारियों ने नीट 2024 परीक्षा में हुई भरी धांधली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंप कर सी आई जांच के मांग की है पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार भरष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है भरष्टाचार बढ़ रहा है युवाओं के साथ उनकी मेहनत पर पानी फेरा जा रहा है |
महोदया,
2017 में स्थापित राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) प्रारंभ से विवादों के केंद्र में रही है और हर वर्ष की नीट परीक्षा में भारी घोटाले की बात सामने आयी है|
नीट 2024 में जो तथ्य सामने आए हैं और ग्रेस मार्क्स के रूप में जो खुलासा हुआ है, वह पूर्व के सभी आरोपों को सत्यापित करते दिखते हैं|
लोगों के मध्य यह आम धारणा है कि नीट 2024 की परीक्षा में एक से सवा करोड़ रुपए प्रति सीट के हिसाब से बेचा गया है|
जिस प्रकार मनमाने ढंग से ग्रेस मार्क दिए गए और जिस प्रकार सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उन्हें हटाया गया, वह इन आरोपों को और अधिक बल प्रदान करता है|
इन तथ्यों के दृष्टिगत आजाद अधिकार सेना आज 15 जून 2024 को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आपसे व्यापक न्यायहित में इस घोटाले की तत्काल सीबीआई जांच कराए जाने का अनुरोध करती है।
इस दौरान आजाद अधिकार सेना के सेनानी उपेन्द्र चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष ,जितेन्द्र कुमार पाण्डेय गोरखपुर जोनल अध्यक्ष ,चंचल मिश्रा, सनाउल्लाह समानी , राहुल गौतम, रोहित दुबे ,रामरूप गौतम ,शाहरुख खान आदि उपस्थित रहे |