📅 Published on: June 17, 2024
kapilvastupost
शुक्रवार को बढ़नी बीडीओ श्याम मुरली मनोहर मिश्रा ने ब्लॉक के ग्राम पंचायत जियाभारी में अमृत सरोवर अभियान के तहत बन रहे तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब पर मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों से भी वार्ता की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मजदूरों के लिए तालाब पर पानी व छाया आदि की व्यवस्था रहे। अमृत सरोवर के तहत बन रहे तालाबों पर और अधिक मजदूर लगाकर तेजी से कार्य करें। तालाबों पर मनरेगा के तहत कार्य कराकर पौधारोपण व सुंदरीकरण कराया जाए, साथ ही मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरों को भी सम्मानित किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि अमृत सरोवर योजना केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इन सरोवरों को बहुउद्देशीय स्वरूप में बनाया जाना अति आवश्यक है। मानव जीवन का आधार जल है लेकिन धीरे-धीरे जल स्तर कम होता जा रहा हैं।
जल स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए तालाबों का जीर्णोद्धार अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत कार्य कराया जा रहा हैं, जिससे जनपद के भूगर्भ जल का संरक्षण व संवर्धन हो सके। इस दौरान ग्राम प्रधान विजय प्रकाश, रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।