विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की दशा बदलने का प्रयासकिया है और आगे भी आवश्यकता अनुसार विकास कार्य में योगदान दूंगी – ब्लॉक प्रमुख प्रीती यादव
Kapilvastupost
क्षेत्र पंचायत की बैठक बीडीओ कार्यालय के दुग्धशाला भवन में शनिवार को आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से तेईस करोड पंचानवे लाख रुपये का बजट पारित हुआ।
अध्यक्षता कर रही ब्लाक प्रमुख प्रीती यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी लोगों का सहयोग व सामंजस्य की जरूरत है। विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की दशा बदलने का प्रयास किया है और आगे भी आवश्यकता अनुसार विकास कार्य में योगदान दूंगी।
कई जगहों पर आरओ प्लाण्ट लगाकर व सड़कए नाली आदि महत्वपूर्ण कार्य कराकर विकास की गति को बढ़ाया गया है। कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को चाहिए कि सरकार की योजनाओं को समय से पात्रों तक जानकारी देकर उन्हें योजना से लाभान्वित करने का प्रयास करें।
बजट की उपलब्धता के अनुसार क्षेत्र में विकास कार्य होगा। ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों से कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराने को कहा।
इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष जफर आलम ने कहा क्षेत्र पंचायत की बैठक में बजट पास होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस बजट के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव होगा।
प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है और भविष्य में भी इसी तरह के समर्थन की अपेक्षा है। बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी बजट पास होने पर अपनी खुशी जताई और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस दौरान बीडीओ राकेश कुमार शुक्लए सांसद प्रतिनिधि नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठीए विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि डा० पवन मिश्राए प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव विक्रम यादव संजय मिश्रा सहित स्वास्थ्यए शिक्षा बाल विकास समाज कल्याणए पशुपालन आदि विभागों के अधिकारियों ने विभाग से जुड़ी योजनाओं व उनकी प्रगति के बारें में सदन में चर्चा किया।
इस दौरान राकेश कुमार गौड़ पीयूष मिश्रा राजू शाह मुस्तन शेरुल्लाहए सुरेंद्र पाल सुनील सिंह अब्दुल अजीज राम मिलन चौधरी अजय चौहान महेन्द्र चौधरी पिन्टू पटेल अब्दुर्रशीद ओमप्रकाश यादव सिकन्दर करम हुसैन गंगाधर मिश्रा वीरेन्द्रए महेन्द्रए सुखदेव चीनक ज्ञानदास आदि लोग मौजूद रहे।