सिद्धार्थ नगर – पथरा थाना अंतर्गत नाली निर्माण को लेकर सैकड़ों लोग आमने सामने प्रशासन की सतर्कता से बड़ी घटना होने से बचा

Kapilvastupost

खबर जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग गांव का है जहां आज सैकड़ों की संख्या ग्रामीण गांव में नाली निर्माण को लेकर आमने सामने होंगे समय से अगर पुलिस नही पहुंची होती तो नाली विवाद कोई बड़ी घटना का रूप भी ले सकता था ।

आप को बता दें की गांव में नाली निर्माण न होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है वहीं पूर्व में बनी नाली को पूरी तरह पाट दिया गया है ।

नये नाली निर्माण को लेकर एक पक्ष का कहना है की हमारी जमीन है जिसमें जबरदस्ती नाली निर्माण कराया जा रहा है जबकि उस तरफ का पानी पूर्व में बनी नाली के रास्ते होकर गांव के बाहर जाता था जिससे किसी को कोई दिक्कत भी नहीं होती थी ।

कुछ लोग जबरदस्ती हमारी जमीन में प्रधान व कोटेदार जबरन नाली निर्माण कराने जा रहे इसकी शिकायत मौके पर आए तहसील प्रशासन के अधिकारियों से भी की है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।जिससे विवाद का कारण बना है।

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का साफ तौर से कहना है की नाली निर्माण न होने से पानी रोड पर जमा है कोई एक कदम भी नहीं चल सकता है आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है बरसात आ रहा है जिससे तमाम तरह की बिमारी भी फ़ैल सकती है और हम लोग उसकी चपेट में आ सकते हैं ।

कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई फैसला नहीं हुआ हम लोगों की यही मांग हैं जल्द से जल्द नाली निर्माण कराया जाए वही इस मामले में तहसील प्रशासन से बात करने बताया गया कि दोनों पक्षों को अपना अपना दस्तावेज लेकर तहसील पर बुलवाया गया है।

फैसला जो भी हो आज अगर समय रहते पुलिस प्रशासन नहीं पहुंचा होता तो नाली निर्माण खूनी संघर्ष का रूप ले लिया होता।

बाईट 1- ग्रामीण महिला नाली निर्माण रोकनें के पक्ष मे
बाईट 2- ग्रामीण नाली निर्माण कार्य शुरू करने के पक्ष मे