📅 Published on: June 24, 2024
Kapilvastupost
इटवा थाना क्षेत्र के धोबहा मुस्तहकम गांव के बगल बाग में शुक्रवार को आम के पेड़ में लगे फंदे से लटकती हुई एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुवा है।
शव की शिनाख्त गांव के ही 23 वर्षीय निशा यादव पत्नी कवि उर्फ केशव यादव के रूप में हुई है।
परिवारीजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
धोबहा मुस्तहकम गांव के बगल बाग में शुक्रवार गांव की कुछ महिलाएं आम बीनने के लिए गई हुई थी। जहां पर आम के पेड़ में लगे फंदे से लटकती हुई एक महिला की लाश देखकर सन्न रह गई। शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
इस दौरान लाश की पहचान गांव के ही 23 वर्षीय निशा यादव पत्नी कवि उर्फ केशव यादव के रूप में की गई। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों के सामने पुलिस द्वारा लाश को फंदे से नीचे उतारा गया।
थानाध्यक्ष इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिवारीजनों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से मना दिया है। पंचनामा कर लाश को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।