सिद्धार्थ नगर – नाली विवाद में दो पक्षों में खुनी संघर्ष के दौरान महिला कि मौत 15 दिनों से हाइलाइटेड मामले का अधिकारीयों ने नहीं लिया संज्ञान

kapilvastupost 

बांसी कोतवाली क्षेत्र के गांव जीवा का है जहां दो पक्ष नाली के पानी बहने को लेकर आमने सामने आ गाए जहा दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मार पीट के दौरान एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

बताते चलें कि जीवा गांव में नाली के पानी को बहने को लेकर उपजे विवाद ने आज खूनी संघर्ष का रूप ले लिया जिसमें एक पक्ष के तीन लोगों को चोट आई तो दूसरे पक्ष की बुजुर्ग महिला को चोट लगने मौत हो गई ।

वही परिजनों ने सभी को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी लाया जहा पर डाक्टर ने एक महिला की मृत्यु होने की पुष्टि की डाक्टर ने बताया की आज सुबह मार पीट की घटना में एक महिला को लाया गया था जो जीवा गांव की रहने वाली है जिसे इलाज के लिये देखा तो वह पहले से ही मृत थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल से कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतका के पुत्र ने बताया की पानी के विवाद में पड़ोस की तीन महिलाओं ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर मारपीट की जिससे मेरी मां की मौत हो गई पिछले 15 दिनों से पानी को लेकर विवाद चल रहा था