📅 Published on: June 29, 2024
Kapilvastupost
जिले के नगर पंचायत बिस्कोहर में बीते कल में हुए कुएं का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। बता दे इस मामले को लेकर नगर पंचायत बिस्कोहर से अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा बीते कल में चौकी बिस्कोहर का घिराव भी किया गया था वही इसको लेकर विपक्षी सलमान द्वारा इसकी शिकायत त्रिलोकपुर थाने पर की गई सलमान का कहना है यह कुआं हमारा निजी कुआं है।
हमारे दादा पर्दादा ने अपने निजी काम के लिए इस कुएं की खुदाई करवाई थी अब एक कुआं 25 से 30 साल पहले पट चुका है। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता आए थे हम लोगों को गाली दे रहे थे हमने जो पिलर मारा था वह जेसीबी मशीन से उखाड़ ले गए और कह रहे थे कि दंगा करवा देंगे हिंदू मुस्लिम राइट करवा देंगे ।
वही इस मामले को लेकर सीईओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिस्कोहर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता द्वारा जेसीबी मशीन से कुएं की खुदाई की गई और बिस्कोहर चौकी पर धरना प्रदर्शन किया मामले में कर्मचारी व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के ऊपर मुकदमा लिख विधि कार्रवाई की जा रही है।
बाईट-,,,सलाम,,, पीड़ित।
बाईट-2,,,अखिलेश वर्मा,,,क्षेत्राधिकार डुमरियागंज।