सिद्धार्थ नगर – प्रेमी प्रेमिका के मिलन के बीच पहुंचे पांच युवकों ने उठाया फायदा किया गैंग रैप

24 जून को पांचों ने किया था लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े सामूहिक बलात्कार के पांच आरोपी, भेजे गये जेल

kapilvastupost 

लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने एक मुठ भेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अभियुक्तों में  राम गुलाम पुत्र राम प्रसाद निवासी कोटिया थाना उसका बाजार, जितेंद्र – यादव पुत्र संकटा प्रसाद यादव निवासी तकीयहवा थाना जोगिया उदयपुर. रामदीन पासवान पुत्र हसराज पासवान निवासी इंडिया सुपा राजा थाना जोगिया उदयपुर, अगन कुमार लोधी पुत्र सुक्खू लोधी निवासी जोगिया उदयपुर थाना जोगिया उदयपुर, गोलू उर्फ मिथुन लोधी पुत्र स्वर्गीय रामहरक लोधी निवासी बिटिया राजा थाना जोगिया उदयपुर शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस द्वारा बांसी नौगढ़ मार्ग पर – ककरही पुल के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक अपाची बाइक  बांसी की तरफ से आता देखकर पुलिस टीम ने चेतावनी देकर रोकने का प्रयास किया गया तो अपाची सवार द्वारा तेज गति से पुलिस के नजदीक से हरैया बंधे  की तरफ मोड दिया जिससे अनियन्त्रित होकर मोटरसाइकिल गिर गयी |

व मोटरसाइकिल सवार भागने लगे तो पुलिस टीम द्वारा घेराव कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर ताबडतोड फायरिंग करने लगे आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गयी जिसमें तीनों बदमाश घायल होकर गिर गये |

घायल बदमाशों के पास पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर उनके असलहे कब्जे में लेते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उनके पास से 24 जून को हुयी गैंगरेप की घटना से संबन्धित्त पीड़िता से छीने गये मोबाइल फोन, आधार कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस, पैसा बरामद हुआ।

गिरफ्तार घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु पीएचसी जोगिया उदयपुर ले जाते समय पुछ-ताछ के आधार पर घटना में दो अभियुक्तगण गोलु उर्फ मिथुन व अमन को शामिल बताया गया पुलिस टीम द्वारा उनकी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि साहब वह पांचो लोग (राम गुलाम, जितेंद्र यादव, रामदीन पासवान, अमन कुमार, गोलू उर्फ मिथुन लोधी) मसीना में स्थित चौधरी ढाबे से पार्टी करके दो मोटरसाइकिलों (एक अपाची, एक स्प्लेंडर ) से ककरही पुल की तरफ जा रहे थे |

जोगिया उदयपुर थाने के आगे पहुंचे तो देखे की मेन रोड के किनारे एक आधा-अधुरा मकान बना है उसके सामने एक टीवीएस मोटरसाइकिल खड़ी है तो हम लोग उत्सुकता वश देखने के लिए रुके तो वहाँ कोई दिखाइ नहीं दिया तो हम लोग मकान के अन्दर जाकर देखे तो एक लड़का व एक लड़की सोये हुए थे |

हमलोगों ने उनका नाम पता पुछते हुए विडियो बनाने लगे और लड़के को मारने लगे तो लड़का भाग गया तब वह लोग लड़की को कट्टे से डराकर जबरदस्ती मोटर साइकिल पर बैठाकर नदी बंधे  के रास्ते से हरैया गांव के पास पहुंचकर नदी के किनारे ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किये |

इस दौरान उसके बैग में रखे मोबाइल, जेवर, पैसे निकाल लिए और उसको पुन मोटरसाइ‌किल पर बैठाकर सड़क पर छोड़ कर वह लोग अपने अपने घर चले गये। अगले दिन मिलकर हम लोग पैसा जेवर बाट लिए थे तथा आज रात्रि को पकड़े जाने के डर से यह लोग नेपाल भाग रहे थे।