📅 Published on: June 30, 2024
Kapilvastupost
सिद्दार्थनगर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह की पुत्रवधू एवं जनपद के वरिष्ठ फिजिशियन तथा डिवाइन क्लीनिक के निदेशक डॉ.पंकज सिंह की पत्नी डॉ. स्नेहा चौहान नें उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित मेडिकल आफिसर ग्रेड 2 लेवल 2 पैथालॉजिस्ट की परीक्षा में सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि डॉ.स्नेहा हिंद मेडिकल कालेज से एमबीबीएस एवं एमडी बाबा राघव दास मेडिकल कालेज गोरखपुर से तथा वर्तमान समय में किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज लखनऊ में सीनियर रेजिडेंट पैथालॉजी विभाग में कार्यरत हैं।
डॉ.स्नेहा द्वारा विशेष सफलता हासिल करने पर डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, सूर्य बक्श पाल पीजी कालेज बनकटी के प्राचार्य डॉ.अजीत प्रताप सिंह , विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, पूर्वोत्तर रेलवे परमर्श दात्री समिति के सदस्य उमेश श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, ग्रीन वैली की प्रधानाचार्य संध्या सहित जनपद के विशिष्ट लोगों नें बधाई दिया है।