बढ़नी – धनौरी में विद्युत विभाग की लापरवाही जर्जर एवं पुराने नंगे तार नागरिकों के लिए बना खतरा

kapilvastupost 

शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत जिगिनिहवा उर्फ धनौरी में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बरसात के दिनों में लगे जर्जर एवं पुराने नंगे तार नागरिकों के लिए खतरा बना हुआ है, गांव के कई मुहल्लों में नंगे तार पेड़ो के ऊपर से गुजर रहे है|

जिससे बरसात के दिनों में करंट उतरता है। गांव के लोगो का कहना है कई जगह से ये तार कटे हुए है जिसकी वजह से कई लोगो के घरों में भी कभी कभी करंट उतरता है, जिससे
कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है, इन तारों की वजह से खतरा बना रहता है, कुछ दिन पहले गांव के निवासी बदरे अलम की लड़की नंगे तारों की वजह से करंट का शिकार हो गई, किसी तरह उसकी जान बची।

आए दिन गांव के नंगे एवं पुराने तार टूटते रहते है, तारों के टूटने से गांव के पश्चिम टोले एवं उत्तर टोले के लोग एक हफ्ते से लाइट ही नहीं पा रहे है, जबकि सूचना देने के बाद भी कोई खोज खबर लेने वाला नहीं है।

गांव के निशार अहमाद, रामबुकमार गुप्ता, मकसूद, तुफैल अहमद, राजेंद्र कुमार, रिजवान अहमद, असरफ अली, महिउद्दीन, सलाहुद्दीन, अब्दुल सलाम आदि लोगो ने विद्युत विभाग से तारों को बदलने एवं ठीक करने की मांग की है।

ग्राम प्रधान किस्मत अली उर्फ राजू जोगी ने बताया कि इस संबंध में कई बार उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है और तार बदलने की मांग की है लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो