सिद्धार्थ नगर – डी एम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा SDRF की 18 टीमें तैनात ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगाई गयी नाव

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर 08 जुलाई 2024/जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा तहसील शोहरतगढ़ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खैरी शीतल प्रसाद का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा ग्राम पंचायत खैरी शीतल प्रसाद गांव में बूढ़ी राप्ती नदी का पानी आ जाने से प्रभावित लोगो से वार्ता करते हुए अवगत कराया कि आप लोगो सभी सुविधायें दी जायेगी। सभी टीमे सक्रिय है।

एस0डी0आर0एफ0 की 18 सदस्यीय टीम आज गयी है जो नगर पंचायत शोहरतगढ़ में रूकी है। इसके अलावा नाव की व्यवस्था हो गयी है। यदि पानी ज्यादा बढ़ता है तो आप लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुॅचाया जायेगा। इसके साथ ही भोजन, पानी, दवा व अन्य सामग्री की व्यवस्था की जोयगी।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी न्यायिक राहुल सिंह, तहसीलदार शोहरतगढ़ व अन्य संबधित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।