सिद्धार्थ नगर – डी एम के निरिक्षण में निर्माण कार्य स्टीमेट एवं एम बी के अनुरूप नही मिला इ ओ को कारण बताओ नोटिस के साथ ही वेतन भुगतान में 15 प्रतिशत कटौती का आदेश
सिद्धार्थनगर 08 जुलाई 2024/जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड संख्या-10 गांधी नगर में मो0 अली के घर से राजकुमार के घर तक सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनान्तर्गत निर्मित नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड संख्या-10 गांधी नगर में मो0 अली के घर से राजकुमार के घर तक सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण कार्य को देखा गया।
निरीक्षण के दौरान सड़क की लंबाई, चौडाई को नापा गया एवं सड़क को खोदवाकर गुणवत्ता को भी चेक किया गया। निर्माण कार्य स्टीमेट एवं एम बी के अनुरूप नही पाया गया।
जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शोहरतगढ़ को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शोहरतगढ़ को 15 प्रतिशत कटौती कर भुगतान करने का निर्देश दिया।