सिद्धार्थ नगर – पुलिस महानिरीक्षक ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा 24 घंटे निगरानी करने के दिए निर्देश बाढ़ से सड़क पर बह रही धारा

Kapilvastupost

पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, आयुक्त बस्ती मण्डल द्वारा जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के साथ थाना ढ़ेबरुआ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भुतहिया तथा खैरीशीतल का किया गया निरीक्षण । ग्राम भुतहिया, खैराशीतल को जोड़ने वाले ब्रिज का निरीक्षण कर ग्रामीणो से वार्ता भी किया।

आर0 के0 भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती अखिलेश कुमार सिंह मंडल आयुक्त बस्ती द्वारा डॉ.राजा गणपति जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के साथ थाना ढेबरुआ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भुतहिया, खैराशीतल को जोड़ने वाले ब्रिज का निरीक्षण कर ग्रामीणो से वार्ता भी किया गया तथा निरीक्षण के दौरान बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा प्रबंधों की जानकारी ली गयी ।

इस दौरान उपजिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, थानाध्यक्ष ढेबरुआ सहित पुलिस विभाग व राजस्व के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।