siddhartha nagar – कार की टक्कर से महिला घायल हालत नाजुक , त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा-सोहना मार्ग पर स्थित कठौवा पुल के पास हुई घटना

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा-सोहना मार्ग पर स्थित कठौवा पुल के पास सोमवार को एक कार सवार ने सड़क के किनारे बैठी सुगना व चंद्रावती को टक्कर मार दी।

इस हादसे में सुगना गंभीर रूप से घायल हो गईं और कार सड़क के बगल पानी भरे गड्डे में चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी इटवा पहुंचाया और कार चालक सोहन को अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 11.30 बजे के करीब थाना क्षेत्र के कठौतिया रामनाथ गांव की सुगना (55) चंद्रावती (36) के साथ कोहड़ौरा-सोहना मार्ग पर स्थित कठौवा पुल के पास खेत में बैठौनी करने गई थी। इसी दौरान बहडरा विशनपुर की तरफ से आ रही सफारी कार ने कोहड़ौरा की तरफ से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क के कनारे बैठी दोनों महिला को साइड से टक्कर मार दी कार अनियंत्रित होकर सड़क के बगल पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे में सुगना का पैर टूट गया और चंद्रावती घायल हो गई व कार चालक बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी इटवा भेजवाया और कार चालक को अपने साथ ले गई।

दोनों पक्षों नेआपस में थाने पर सुला समझौता कर लिए है सुगना के घर वालों ने कहा कि हमें कोई मुकदमा नहीं करना है हमारे मरीज का इलाज करा दें सुगना का इलाज बस्ती में चल रहा।